जौनपुर - बीते दिनों जौनपुर के खेतासराय से एक दूल्हे को गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था इस प्रकरण में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। और अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं
आपको बता दें कि आज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार आरोपी गोली लगने के बाद धर दबोचा गया। हालांकि मुख्य तीन आरोपी अभी भी फरार है। कल भी आरोपियों को शरण देने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
प्रशासन की मानें तो मुखबिर की सटीक सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तीनों बदमाश—अमितेश, विकास यादव और कुशल—के पैरों में गोली लग गई। घायल हालत में तड़पते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिसके बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक भी बरामद की है।
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने इस प्रकरण का पुष्टि करते हुए बताया कि ये वही शातिर अपराधी हैं, जिन्होंने 1 मई की शाम को एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। बारात लेकर जा रहे दूल्हा आजाद बिंद को बीच रास्ते गोली मारकर शादी की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया था
जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दूल्हे को आनन-फानन में पहले एक निजी चिकित्सालय लाया गया उसके
जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया था।
और अब पुलिस की इस मुठभेड़ कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel