जौनपुर - बिजली तार के चपेट में आने से चाय दुकानदार की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि मुंगराबादशाहपुर नगर के सरोखनपुर में शनिवार दोपहर के समय एक 11000 केवीए की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि सरोखनपुर गांव निवासी सुधीर सिंह चौहान 28 वर्ष पुत्र त्रिभुवन सिंह चौहान अपनी चाय-पान की दुकान उसी क्षेत्र में चलाते हैं। उनके दुकान के उपर से बिजली विभाग का हाईटेंशन तार गुजरा है कल जब वह अपने दुकान पर बैठे थें। इसी दौरान दुकान के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार अचानक तेज धमाके के साथ टूटकर नीचे गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर सुधीर बाहर निकले लेकिन तभी वे करंट की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों की मानें तो बिजली का करंट इतना तेज था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और आनन-फानन में सुधीर को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही तुरंत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त मृतक सुधीर अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे इसी चाय-पान की दुकान के भरोसे परिवार का भरण-पोषण किया करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस हादसे से परिवार के सामने कहीं न कहीं बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैं ।
वहीं उक्त घटनाक्रम सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज धनंजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel