जौनपुर - नवविवाहित युवक की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत की सनसनीखेज घटना सामने आया है आपको बता दें कि सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर अढ़नपुर गांव में बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी के महज 16 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। कुदरत ने दुल्हन के सारे संजोए सपनों पर पल भर में पानी फेर दिया जिस दुल्हन के हाथों की मेंहदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि पति की मौत ने उसकी मांग का सिंदूर छीन लिया।
बताया जा रहा है कि उक्त उक्त गांव निवासी राम आसरे के पुत्र गोविंद अग्रहरि (25 वर्ष) की बीते 28 अप्रैल को धूमधाम से शादी हुई थी। घर में अभी भी शादी की खुशियों का माहौल बना हुआ था। तमाम मेहमानों का आना जाना भी लगा ही था। बीते बुधवार रात करीब 10:30 बजे गोविंद खुटहन बाजार से बाइक से घर वापस आ रहे थे। और रास्ते में सौरइयां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उक्त हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मानें तो उनके सर में गंभीर चोट लगी थी ऐसे में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
गोविंद अपने माता-पिता की पांच संतानों में इकलौते बेटे थे। और अपनी 4 बहनों के बीच वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए इकलौते सहारा थें। उनकी मां की एक वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। ऐसे में अब कहीं न कहीं पिता राम आसरे अब पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।
मृतक गोविंद मुंबई में फल का कारोबार कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ब्यूटी बेसुध हो गई। चारों बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की शहनाई और ढोल ताशे के आवाज का गूंज था। आज उसी घर में मातम पसरा हुआ है। कोई मौन होकर सबकुछ देख रहा है तो किसी के आंखों की आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया
रक्षाबंधन पर जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं, अब वही कलाई हमेशा के लिए सूनी हो गई।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel