जौनपुर - चार पहिया गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में ग‌ई एक युवक की जान

 जौनपुर - सड़क दुघर्टना में एक युवक की दर्दनाक मौत और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है आपको बता दें कि शाहगंज के हुसेनाबाद में रविवार को शाम 4 बजे बाइक सवार को अज्ञात चार पहिया ने टक्कर मार दिया उक्त घटनाक्रम बाइक चला रहे युवक की जान चली गई और पीछे बैठा युवक घायल हो गया 

बताया जा रहा है कि जौनपुर शाहगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में आज रविवार की शाम लगभग 4:00 बजें बाइक से सतीश कुमार पुत्र राम अवध पीछे बैठा सोनू कुमार पुत्र अभय राज गौतम एक बाइक से दोनों बड़े गांव किसी काम से जा रहे थें । जैसे ही वह इसी थाना क्षेत्र बड़ौनी समधीपुर पहुंचे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट मे आ गए और इस दर्दनाक हादसे में बाईक चला रहा सतीश कुमार की मौके पर मौत हो गई पीछे बैठा सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है



घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और विधिक कार्रवाई किया जा रहा हैं। 

उक्त घटना के बाद चार पहिया चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है जिसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ