जौनपुर - घर में घुसकर लूट-पाट करने पहुंचे बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला , आपको बता दें कि रामपुर थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 में मंगलवार की देर रात चोरी के इरादे से घर घुसे कुछ नकाबपोश बदमाशों ने किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि बदमाश चोर मई मोहल्ला निवासी विजय सिंह के घर पीछे के रास्ते सीढ़ी से घर के अंदर घुस गए और घर में रखे अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चुरा ले गये।
परिवार वालों की मानें तो उनका कहना है कि गर्मी के कारण सारा परिवार घर के बाहर चारपाई लगाकर सोया था और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पीड़ित परिवार की गीता सिंह ने बताया कि उनका बेटा शिवम सिंह पुत्र सर्वेश सिंह अपने भाई किशन सिंह को पेपर दिलाने के लिए बनारस गया हुआ था। और बीते मंगलवार की रात करीब 1 बजे वह घर पहुंचा तो घर का ताला खोलकर जैसे ही अंदर घुसा वैसे ही घर में पहले से छिपे नकाबपोश बदमाशों ने उस पर सरिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले से शिवम सिंह घायल हो गया।
परिवार का कहना है कि घर से करीब 10 से 12 लाख रुपए के जेवरात चोरी हुए हैं। चोरी हुये सामान में सोने की चेन, 4 अंगूठी, 3 चांदी की पायल, 6 जोड़ी कान की झाली, 2 मंगलसूत्र, 1 नाक की फोफी के अलावा करीब 3000 से 4000 नगद हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का निरीक्षण किया। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घायल किशोर को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel