जौनपुर - जमीनी विवाद में चलें लाठी डंडे, दबंग पड़ोसियों ने बाप-बेटी को किया घायल

जौनपुर - जमीनी विवाद में बाप-बेटी के साथ मारपीट की सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि सिकरारा थाना क्षेत्र के हसनपुर जमुवा ग्राम निवासी सोमनाथ यादव 45 वर्ष घायल पुत्री शिवानी 17 वर्ष आज रविवार की शाम लगभग 4:30 बजे पड़ोसियों ने पीटकर लहुलुहान कर दिया 

बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी सोमनाथ यादव का खेत उनके पड़ोसी से एकदम सटा हुआ है और इसी खेत पर पड़ोसी के द्वारा भी दावा किया जाता हैं जबकि पीड़ित के द्वारा नाप करवाने की भी बात कही गई लेकिन वह लोग समझने को तैयार नहीं है 

आज जब पिता पुत्री अपने ही खेत में कुछ काम कर रहे थें  तभी बगल के पड़ोसी चार-पांच लोगों की संख्या में आए और लाठी डंडा से पिता पुत्री को पिट कर लहूहान कर दिया पीड़ित का कहना है कि यह लोग आएं दिन विवाद करते रहते हैं पड़ोसी कुछ दबंग किस्म के हैं उनको किसी डर नहीं है कहते हैं जो करना हो कर लो कोई मेरा कुछ भी नहीं कर पाएगा 



ऐसे में उक्त प्रकरण को लेकर एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है बाकी फरार है पिता पुत्री प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ