जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताया हत्या का आशंका

जौनपुर - गोमती नदी में एक विवाहिता की शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा ग्राम में गोमती नदी पर बने अखड़ों पुल के पास में बुधवार की रात्रि को संदिग्ध परिस्थितियों में डूबी महिला का शव आज बृहस्पतिवार की सुबह बरामद हुआ।



मृतका के परिजनों ने इसे दुर्घटना मानने से इंकार करते हुए इसे एक सोची-समझी हत्या का मामला करार दिया है।

बताया जा रहा है कि पूजा मौर्य उम्र 28 वर्ष पत्नी सोनू मौर्य का जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा मे बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अखड़ों देवी के पास गोमती नदी मे शव मिला । उक्त घटनाक्रम को लेकर युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया हैं। परिजनों का कहना है कि सुनियोजित तरीके से नदी में धकेला गया है और यह आत्महत्या या हादसा नहीं, बल्कि एक हत्या है। मृतका के भाई ने बताया काफी पहले से आए दिन हमारी बहन को मारते पीटते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थें।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। ऐसे में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं (आत्महत्या, दुर्घटना और हत्या) से गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उक्त घटना कैसे हुआ हैं।

 मृतिका पूजा मौर्य की ककोर गहना की रहने वाली थीं और उसकी शादी 2 साल पहले हुई थी‌।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ