जौनपुर - तेज रफ्तार कार और बाइक और के बीच हुई टक्कर की घटना सामने आया है आपको बता दें कि जनपद के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित वी मार्ट के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर पुलिया पर खड़ी बोलेरो में मारी टक्कर जिससे कि बोलेरो बगल के नाले में पलट गई बोलोरो में बैठे दो लोग समेत बाइक सवार व सड़क किनारे खड़े महिला व बच्चा घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र के जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित वी मार्ट के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने एक बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें 3 लोग घायल हो गए। खुटहन थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र महेंद्र व आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन निवासी 30 वर्षीय निशा पत्नी संदीप व 3 वर्षीया पुत्री रियांश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों की मानें तो उसी गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को भी टक्कर मारी। और यह टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे नाले में पलट गई और इसमें बैठे आजमगढ़ जनपद के पवई निवासी अरूण कुमार व संदीप कुमार घायल हो गये। उक्त घटनाक्रम के बाद अर्टिगा चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद देखते ही देखते काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel