जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि केराकत थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव मकान की दूसरी मंजिल पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी प्रिंस कुमार दो माह पहले ही गुजरात से घर आया था। मृतक के माता पिता कामकाज के सिलसिले में अमृतसर रहते हैं।
सोमवार को उसका शव घर की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और तरह तरह की चर्चाएं होने लगी
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel