जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, बगल में बैठा दो साल का बच्चा रोता रहा

जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में ओवरब्रिज के नीचे महिला का शव मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर नगर के सिटी रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के निकट ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास बीते दिन रात 10 बजे एक संदिग्ध महिला की लाश मिली। और साथ में 2 साल का बच्चा भी था जो शव के पास बैठा रो रहा था। इस ह्रदय विदारक दृश्य देखकर मौके पर जुटे मोहल्लेवासियों ने 112 नम्बर पर फोन किया तब पुलिस पहुंची।

घटना की जानकारी मिलने पर रात 11:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता आईपीएस, लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके सिंह सहित पुलिस अधिकारी आदि मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद छानबीन शुरू कर दिया गया हालांकि अभी तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सका हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ