जौनपुर - इलाज के दौरान गर्भवती महिला की गई जान, मछलीशहर से सामने आया सनसनीखेज मामला

जौनपुर - एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि मछलीशहर नगर के मड़ियाहूं रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों का कहना है कि प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर अस्पताल कर्मियों द्वारा उक्त महिला को आनन-फानन में जौनपुर रेफर कर दिया और जब हम वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में अब उक्त घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है और कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।



परिजनों की मानें तो प्रसव के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने लगी थी, लेकिन इंद्रावती अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं थी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए उसे रेफर कर दिया। आरोप यह भी है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल संचालक मामले को दबाने और परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।

उक्त घटना के बाद एक बार फिर से ज़िले में संचालित निजी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई निजी अस्पताल बिना पर्याप्त सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, जहां आए दिन मरीजों और प्रसूताओं की मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

इस घटनाक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अस्पताल संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया जा रहा हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ