जौनपुर - गोमती नदी में डूबा 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक हादसे में ग‌ई युवक की जान

जौनपुर - नदी नहाने गए 13 बच्चे की मौत का सनसनीखेज घटना जनपद के जफराबाद क्षेत्र से सामने आया है आपको बता दें कि  जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा ग्राम में आज शनिवार की सुबह लगभग 10:00 आयुष निषाद 13 वर्ष पुत्र अच्छे लाल निषाद गोमती नदी में कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था



बताया जा रहा है कि नदी में नहाते समय लड़का गहरे पानी में चला गया जिससे कि वह डूबने लगा दोस्तों ने बचाने के लिए काफी जद्दोजहद किया लेकिन देखते ही देखते वह काल के गाल में समा गया काफी चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग भी पहुंचे और ढूंढने का प्रयास किया 

घंटों प्रयास के बाद आयुष को नदी से निकाला गया आनन फानन में अपने निजी वाहन से किशोर को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते हुये उसे मृत घोषित कर दिया जिसके पश्चात परिवार वाले शव को लेके चले गए 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ