जौनपुर - महिला जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन, बाबू सिंह कुशवाहा पर साधा निशाना

जौनपुर - भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज नगर के लोहिया पार्क में वर्तमान सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का जोरदार विरोध किया आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित महिला जन आक्रोश धरना-प्रदर्शन में महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जौनपुर सदर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन लोगों ने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण विधेयक को गिराने का काम किया 
 

भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री अंशु कुशवाहा ने कहा, “अब सहा नहीं जाएगा, अब चुप रहा नहीं जाएगा।” उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी उनका अधिकार है, कोई खैरात नहीं। उन्होंने सवाल उठाया, “विपक्ष की क्या मजबूरी है, महिला आरक्षण से क्यों दूरी है?” और कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में हो रही देरी करोड़ों महिलाओं के सपनों में देरी है।


इसके साथ ही साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के द्वारा भी लोगों को संबोधित किया गया और बताया गया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा इस कानून का विरोध महिलाओं की आकांक्षाओं का अपमान है। लेकिन अब ये नया भारत महिला विरोधी सोच को बर्दाश्त नहीं करेगा।


जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह ने कहा कि महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी से रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा है। उन्होंने कहा, “नारी का अधिकार जो छीनेगा, वह सत्ता से हाथ धोएगा।”

 असिस्टेंट प्रोफेसर अंजना सिंह ने बताया कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं और अब हम अपना सम्मान तथा बराबरी का अधिकार लेकर रहेंगे। आज जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध कर रहे हैं, उन्हें देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।


विरोध प्रदर्शन में शामिल तामाम महिलाओं ने अपने अपने अंदाज में लोगों को संबोधित किया और नारि शक्ति वंदन अधिनियम जिसे केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेश किया था लेकिन विपक्षी दलों का समर्थन न मिलने से वह पास न हो सका विपक्ष के इस रवैए का खुलकर विरोध किया गया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ