जौनपुर - आजाद बिंद हत्याकांड में एक आरोपी पकड़ा गया, दूल्हे को गोली मारकर ले लिया था जान

जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में एक और आरोपी को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि एक सप्ताह पूर्व दूल्हे की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी दबोच लिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को खेतासराय पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। पकड़े गए आरोपी का चालान कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।



प्रशासन की मानें तो स्थानीय थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। और इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनेछा हत्याकांड में वांछित आयुष यादव भुडकुडहाँ मोड़ के पास खड़ा है। मुखबिर से जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने सूचना का संज्ञान लिया और आरोपी की घेराबंदी के लिए सक्रिय हो गए और पुलिस टीम ने शाम करीब 5:30 बजे घेराबंदी कर आरोपी आयुष यादव (निवासी सन्दहा, थाना सरायख्वाजा) को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि बीते 1 मई को थाना खेतासराय अंतर्गत मनेछा बदमाशों ने दूल्हे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना ने कही न कही पूरे जिले दहशत फैला दिया था हालांकि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें से 8 लोग आरोपियों को शरण देने वाले हैं और 4 लोग इस घटना में स्वयं शामिल थें आयुष यादव इस हत्याकांड का चौथा वांछित अभियुक्त था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ