जौनपुर - बीते उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तमाम IAS अधिकारियों के तबादले की बात सामने आई थी जिसमें जौनपुर के जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को जनपद के जिलाधिकारी के पद हटाकर लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव के रुप में स्थानांतरित कर दिया गया
आपको बता दें कि कल बहुत ही भावुक शब्दों जिलाधिकारी जौनपुर ने जनपदवासियों,जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। उनके द्वारा बताया गया कि पिछले डेढ़ वर्ष का जौनपुर कार्यकाल उनके जीवन का अत्यंत चुनौतीपूर्ण, प्रेरणादायक और सीख देने वाला अध्याय रहा।
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलेवासियों के सहयोग से जनहित के अनेक कार्य संभव हो सके। जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि आर्थिक विकास के लिए बैंक अधिकारियों के सहयोग से सीडी रेशियो में उल्लेखनीय सुधार हुआ, जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जौनपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
उन्होंने कहा कि बार संघ के अधिवक्ताओं के सहयोग से वर्षों से लंबित राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण कराया गया, जो प्रशासन की बड़ी उपलब्धि रही। डीएम ने स्पष्ट कहा कि यह सब उनकी नहीं बल्कि पूरे जनपद की सामूहिक सफलता है।
चार्ज सौंपने के दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया को कार्यभार सौंपा। इसके बाद जिलाधिकारी न्यायालय पहुंचकर न्याय की कुर्सी को नमन किया और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदाई के इस क्षण में उनका भावुक अंदाज मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel