जौनपुर - ट्रक और बैटरी रिक्शा में हुआ जोरदार भिड़ंत बैटरी रिक्शा चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, आपको बता दें कि यह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लता वाजिदपुर चौराहे के पास पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे रिक्शा चालक श्री राम गंभीर रूप से घायल हो गए और रिक्शे में बैठीं सवारी भी चोटिल हो गए
बताया जा रहा है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहीपुर निवासी श्री राम 60 वर्ष एक बैटरी ऑटो चालक है जो अपने रिक्शे में तीन न सवारी ले कर पॉलिटेक्निक चौराहे पर जा रहे थें।
इसी बीच जब वह वाजिदपुर पहुंचे पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई और बैटरी रिक्शे में बैठे सवारियों को हल्की-फुलकी चोट आई लेकिन ऑटो चालक श्री राम बुरी तरीके से घायल हो गए जिसके बाद 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है
उक्त घटनाक्रम को देखते हुए बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि इतने व्यस्त इलाकों में से ट्रक एक्सीडेंट करके कैसे फरार हो जा रहा है यह एक सवालिया निशान है कुछ ऐसा ही घटना सुबह सिपाह में हुई जिसमें एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई और सिपाह जैसे व्यस्ततम इलाके से ट्रक और ट्रक चालक दोनों फरार हो गए

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel