जौनपुर - अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 450 ग्राम आवै गांजा बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने अहियापुर मोड़/राजा साहब के पोखरा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमल कुमार चौहान (34) निवासी आसमानपट्टी थाना लाइन बाजार और शैलेष कुमार गौड़ उर्फ गोलू (28) निवासी गहोरा थाना लाइन बाजार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
प्रशासन का कहना है कि दोनों आरोपी नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और गांजा की तस्करी करने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel