जौनपुर - साइकिल सवार को बचाने में घायल हुए सब इंस्पेक्टर, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

जौनपुर - साईकिल सवार बुजुर्ग को बचाने में SI संतोष दुबे के घायल होने की खबर सामने आई है आपको बता दें कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जफराबाद से ड्यूटी पर आ रहे सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार दुबे पुत्र मकसूदन दूबे घायल हो गए 



बताया जा रहा है कि आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सब इंस्पेक्टर संतोष दुबे बाइक से जफराबाद थाने से पुलिस लाइन ड्यूटी करने आ रहे थें  इसी बीच जब वह मातापुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे  सामने से साइकिल सवार बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में गाड़ी नियंत्रित होकर गिर गई 

उक्त घटनाक्रम जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस के साथियों ने उनको वहां से जिला हॉस्पिटल लाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा हैं।

घायल सब इंस्पेक्टर संतोष दुबे म‌ऊ जनपद के ग्राम काझा थाना रानीपुर के निवासी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ