जौनपुर - हौसला बुलंद दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर तीन लोगों को घायल करने की घटना सामने आया है आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजगी टोला में दबंगों ने लाठी डंडों से मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि बीते रविवार रात लगभग 10 बजे उक्त मोहल्ला निवासी मोहम्मद दिलदार का बीस वर्षीय पुत्र मोहम्मद अकरम अपने घर के पास खड़ा हुए था।
उसी समय पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे पीटने लगे। अकरम की चीख-पुकार सुनकर उसके चाचा मोहम्मद शाहिद ने दौड़ कर बचाने का प्रयास किया तो मनबढ़ हमलावरो ने उनके उपर भी लाठियां बरसाना शुरू कर दिया।
शाहिद और अकरम के बचाने के लिए आये बेलाल समेत कई लोगों को पीट दिया। हमलावरों के सामने कोई बीच-बचाव करने नहीं आया
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने तीन घायलो में से दो लोगों का डाक्टरी मुआयना जिला अस्पताल में कराया लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया है। एफआईआर दर्ज न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोष व्याप्त है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel