जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के पास एक युवती का शव मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि सरपतहां थाना क्षेत्र के मयारी गांव में बीते बुधवार से घर से निकली किशोरी की शव संदिग्ध अवस्था में लापता होने के चौथे दिन शनिवार की सुबह घर से पांच किलोमीटर दूर नहर की झाड़ में फंसी मिली। जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासिनी गोल्डी (15) पुत्री राम अचल किसी बात पर क्षुब्ध होकर बुधवार को घर से निकल गयी थी। घर से निकलने के बाद दो सौ मीटर की दूरी से गुजरी शारदा नहर की पुलिया पर उसके बैठे देखे जाने की बात के साथ ही नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही थी।
हालांकि परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन जब कुछ समझ नहीं आया तो पुलिस को सुचना दिया गया परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस भी मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। नहर में जाल डलवा कर गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला गया, पर उस दिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी। शनिवार सुबह लगभग 66 घंटे बाद घर से पांच किलोमीटर दूर सुइथाकला गांव के पास नहर की झाड़ में उसकी लाश फंसी मिली। लोगों का कहना है कि मृतका अपनी माता पिता के छः संतानों में से बहनों में सबसे छोटी थी। और इसी साल उसने क्षेत्र के एक कालेज से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। युवती का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी।
मामले में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel