जौनपुर - होली के दिन जौनपुर नगर क्षेत्र के एक इमामबाड़े में तोड़फोड़ और चोरी की घटना सामने आई थी आपको बता दें कि उक्त घटनाक्रम में जौनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं । पुलिस की इस कार्रवाई से घटना के बाद आक्रोशित लोगों में कुछ हद तक संतोष देखा गया है।
बताया जा रहा है कि 4 मार्च को होली के दिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा छोटी लाइन स्थित इमामबाड़े में तोड़फोड़ करते हुए वहां से चांदी के जरीह की चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिया समुदाय के लोगों ने पंजतनी कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया था और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। और इस घटनाक्रम में शामिल तीन आरोपियों को मुखबिर की सुचना पर छोटी लाइन मस्जिद के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से इन्हें पकड़ लिया गया
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कन्हैया बिन्द (20), अमर बिन्द उर्फ मण्डोले (19) तथा दीपक बिन्द उर्फ दीपू (24) निवासी मानेपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर के रुप में हुई प्रशासन ने उनकी तलाशी के दौरान चोरी किए गए चांदी के जरीह की बिक्री से प्राप्त 1850 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 46/26 धारा 305, 324(4), 298 व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करने में निरीक्षक महमूद आलम अंसारी, उपनिरीक्षक जयदीप कोल, हेड कांस्टेबल सरोज कुमार, हेड कांस्टेबल समीम अख्तर तथा कांस्टेबल कुंवर अविनाश सिंह की अहम भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel