जौनपुर - बीतें दिनों कार सवारों द्वारा अधेड़ व्यक्ति को पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया था जिस प्रकरण पर जौनपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है
आपको बता दें कि होली के दिन लाइनबाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।
बताया जा रहा है कि मियांपुर क्षेत्र में होली के दिन आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ड्राइवर ललई यादव की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर की बाद में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थीं। हालांकि अभी तक इस प्रकरण में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटनाक्रम किस बात को लेकर हुआ था, कुछ लोगों का कहना है कि ललई यादव के स्कूटी से कार में मामूली टक्कर हो गई थी जिसके मनबढ़ कार सवारों ने ललई यादव को बेरहमी से पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और रोड किनारे पड़े थें परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था
उक्त मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर लाइनबाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपितों की तलाश तेज कर दी थी। लाइनबाजार पुलिस ने दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल सिंह (25) पुत्र विकास सिंह व सुभांशु सिंह (28) पुत्र सुनील सिंह, निवासी तारापुर कॉलोनी थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel