जौनपुर - नशें में धुत्त पति के द्वारा अपने ही पत्नी का पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में बीतें शनिवार की रात नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
परिजनों की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई
विवाहिता की मायके से पहुंचे पिता ने पांच लाख रूपये दहेज में नहीं देने के कारण बेटी को की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिया है।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी शशी पटेल अपनी पत्नी सुनीता पटेल 28 वर्ष के साथ खाने-पीने के बाद अपने कमरे में चला गया था। शशि शराब का आदी था और उस दिन भी वह नशे में धुत था। किसी बात को लेकर रात में उसकी अपनी पत्नी से विवाद हो गया वह गुस्से में पत्नी के सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शशि के पिता तिलकधारी पटेल ने घटना की खबर पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। परिजनों का कहना है कि मृतका को एक 5 वर्ष की पुत्री भी है। घटना की खबर पाकर सुबह मृतका के मायके वाले भी कोतवाली पहुंचकर पांच लाख दहेज नहीं देने के कारण पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।
मायके वालों की मानें तो उनकी बेटी की शादी 2017 में किया गया था। तब से आज तक उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और पांच लाख नगद मांगा जा रहा था। जो हम लोगों ने दिया और इसी खुन्नस में मेरी बेटी का हत्या कर दी गई। हालांकि अब प्रशासन इस प्रकरण में जांच पड़ताल में जुटी है परिजनों के तहरीर पर कार्रवाई की बात कही जा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel