जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने दी जान, बीते दिनों लगा लड़की से दुष्कर्म का आरोप

जौनपुर - बीतीं रात एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी में बलात्कार के आरोपी की फांसी पर लटकी हुई लाश दिखाई देने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई।

 घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी विजय कुमार यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र रामसूरत यादव और उसी गांव के राहुल यादव दोनों के खिलाफ बीतें कुछ दिनों पहले उसी गांव की एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला स्थानीय थाने पर दर्ज कराया गया था। 
एफआईआर दर्ज होने बाद दोनों वहां से फरार हो गए। दोनों ही युवकों को स्थानीय पुलिस तलाश कर रही थी। दोनों वहां से फरार होने के बाद जौनपुर नगर क्षेत्र में उसी गांव के रहने वाले संजय यादव के मकान वाजिदपुर उत्तरी में रह रहा था 

और अब उन दोनों आरोपियों में से एक विजय कुमार यादव ने शनिवार देर रात में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात्रि लगभग 3:30 बजे जैसे ही घटना की जानकारी चौकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल को हुईं। वह सहयोगी जवानों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए तथा संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

साथ ही देर रात फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और घटनास्थल का नमूना एकत्रित किया है। मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्रवाई प्रचलित है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ