जौनपुर - राम नवमी के अवसर पर जौनपुर नगर क्षेत्र में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा पूरा शहर जी हां आपको बता दें कि श्री राम लला के जन्मोत्सव के सुअवसर पर विभिन्न संगठनों के द्वारा शोभायात्रा निकालकर नगर में भ्रमण किया गया
इस दौरान बजरंग दल के संयोजक गणेश मोदनवाल के नेतृत्व में नगर के शंकर मंडी से श्री राम नवमी शोभायात्रा निकाली गई जो शंकर मंडी से कुत्तुपुर पुनः शंकर मंडी से होते हुए पूरे नगर क्षेत्र भ्रमण करने के बाद ओलंदगंज में समाप्त हुआ
इस दौरान तमाम कार्यकर्ता डीजे की नाचते-गाते जय श्री राम के उद्घोष के साथ आगे बढ़ रहें थें
साथ ही आपको बता दें कि शोभायात्रा का उद्घाटन के बाद ब्लाक प्रमुख मम्मन यादव जी को शंकर मंडी चौकी प्रभारी कंचन पाण्डेय और अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, मनोज अग्रहरि, राकेश मौर्य, हिमांशु सोनकर, आशुतोष सिंह और कार्यकर्ता मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel