जौनपुर - बीते दिनों वकालत के एक छात्र की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था इस घटनाक्रम में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। प्रशासन की मानें तो यह घटनाक्रम अवैध संबंध के शक में हुआ था।
पुलिस के अनुसार, 15 मार्च 2026 को गोबरा गांव निवासी सच्चिदानन्द मिश्र (28 वर्ष) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि मृतक के पड़ोसी विष्णु मिश्रा को अपनी पत्नी और सच्चिदानन्द मिश्र के बीच अवैध संबंध का शक था। इसी विवाद को लेकर विष्णु मिश्रा और उसके भाई सूर्यकान्त मिश्रा ने सच्चिदानन्द मिश्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटनाक्रम के बाद परिजनों की तहरीर पर चंदवक थाने में मु0अ0सं0 73/2026 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मुकदमे में विष्णु मिश्रा, सूर्यकान्त मिश्रा, ताड़क नाथ मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रोहित मिश्रा, रामअनुज मिश्रा, अमित मिश्रा, श्यामनारायन मिश्रा और सचिन मिश्रा सहित कुल नौ लोगों को नामजद किया गया।
पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए 16 मार्च 2026 की सुबह लगभग 6:05 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुड़ैला तिराहे के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु मिश्रा (30 वर्ष) पुत्र स्व. संतोष मिश्रा और ताड़क नाथ मिश्रा (50 वर्ष) पुत्र राजमन मिश्रा निवासी गोबरा थाना चंदवक जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel