जौनपुर - समाजवादी पार्टी में उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया एक गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपको बता दें कि मामले को गंभीर मानते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि यह गोपनीय पत्र सार्वजनिक होना कही न कही जिलाध्यक्ष की भी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं।
यह पत्र कांशीराम जयंती के उपलक्ष्य में हुई कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराने के लिए जिलाध्यक्ष के द्वारा लिखा गया है साथ ही इस पत्र में केराकत विधायक पर अनुशासन हिनता का भी आरोप लगाया गया था जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है
और तरह तरह की चर्चाएं हो रही है
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel