जौनपुर - ट्रैक्टर की चपेट में आएं मामा भांजे, घटना में भांजे की गई जान

 जौनपुर - ट्रैक्टर की चपेट में आने से ग‌ई एक बाइक सवार की जान एक गंभीर रूप से हुआ घायल आपको बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा मोहल्ला के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भांजे की मौत हो गई। जबकि मामा चोटिल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



बताया जा रहा है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के मधुपुर ग्राम निवासी अश्विनी उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र गमचंद, अपने मामा दीपक उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र जयशंकर निवासी अस्वानपुर थाना जलालपुर के साथ बाइक द्वारा सोमवार सुबह अपने जलपान की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटघरा मोहल्ला के पास पीछे से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर आ रहे चालक ने ट्रैक्टर से धक्का मार दिया। जिसके चलते दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने देख कर अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों को जब इस बाबत सूचना मिली तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ