सद्भावना पुल से युवक ने लगाया था छलांग, दुसरे दिन मिली शव

जौनपुर - बीते दिनों सद्भावना पुल से एक युवक के छलांग लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई थी आपको बता दें कि अब उक्त युवक का शव काफी जद्दोजहद के बाद बरामद कर लिया गया है 
बताया जा रहा है कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल से प्रेमी ने नदी में कूदकर दे दिया जान। गोताखोरों ने दूसरे दिन लाश को ढूंढ निकाला। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह निवासी संजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से निकला और सद्भावना पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दिया। 



ऐसे में घटना की सूचना के बाद ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासन के द्वारा गोताखोरों की तलाशी किया जा रहा था होली का त्यौहार होने के कारण देर रात पुलिस गोताखोरों को तलाश करती रही लेकिन प्राइवेट गोताखोर नहीं मिले। 

दूसरे दिन सुबह ही सद्भावना पुल से कुछ दूरी पर उसकी लाश नदी के पानी से बाहर निकाली गई। जिसे प्रशासन ने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया 

स्थानीय लोगों की मानें तो उस युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम था। इसी बात को लेकर वह हमेशा तनाव में रहा करता था। अलग अलग लोगों के द्वारा अलग बातें कहीं जा रहीं हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ