शीतला चौकियां धाम में उमड़ा दर्शनार्थियों का सैलाब , घंटों तक इंतजार के बाद मिल रहें हैं दर्शन

जौनपुर - चैत्र नवरात्र में शीतला चौकियां धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहें हैं सुबह मंदिर का पट खुलने से पहले ही दर्शनार्थियों का लाइन लगना शुरू हो जाता है और यह सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहता है जबतक कि मंदिर पट न हो जाए ।

वैसे तो प्रतिदिन यहां श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन जब नवरात्र या सावन का समय होता है तो यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ जाता है दुर दराज से लोग यहां पर मुंडन संस्कार, कड़ाई चढ़ाने के लिए आते हैं।

शीतला चौकियां धाम में दर्शन करने के लिए सिर्फ जौनपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं मान्यता है कि यहां दर्शन करने के बाद ही विंध्याचल दर्शन के जाया जाता है ऐसे में लोग पहले यहां दर्शन करके फिर मां विंध्यवासिनी का दर्शन के लिए जा रहे हैं.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ