जौनपुर - कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जौनपुर डॉ प्रमोद सिंह के बड़े बेटे प्रणव सिंह का सड़क दुघर्टना में मृत्यु की घटना सामने आई है आपको बता दें कि प्रणव सिंह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा लुधियाना में बी टेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। जिनका शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उक्त घटना की जानकारी जिस समय डॉक्टर प्रमोद सिंह को मिली उस समय वह कामाख्या देवी के दर्शन हेतु गए थे। ऐसे में सूचना पाते ही वह आनन फानन में लुधियाना गए। और वहां से शव लेकर सोमवार दोपहर सुजानगंज स्थित अपने घर पहुंचे जिसके बाद परिजनों के मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया
उक्त घटनाक्रम सूचना पाते ही जिले के तमाम गणमान्य लोग भी पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel