जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में मुख्य आरोपी भोले राजभर ने आज कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि बीते दिनों हाईकोर्ट से उसकी गिरफ्तारी पर 60 दिन का रोक लग गई थी और इस दौरान उसे सरेंडर करने का आदेश दिया गया था
बीते 1 मई को दूल्हा आज़ाद बिंद को बीच बारात में गोली मारकर हत्या करने का विभत्स घटना सामने आया था जिसके बाद परिजनों ने भोले राजभर,शोले राजभर प्रदीप बिंद, रवि यादव समेत कई लोगों पर नामजद तहरीर दिया था। और तभी से परिजनों के द्वारा प्रशासन पर उक्त आरोपियों के एनकाउंटर करने या सख्त कार्रवाई की मांग किया जा रहा हैं।
और आपको बता दें कि इसी कार्रवाई की मांग को लेकर आजाद बिंद के परिजनों के द्वारा 18 जून से जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है इसी बीच अब भोले राजभर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है जिससे कहीं न कहीं आजाद बिंद के परिजनों को बड़ा झटका लगा हैं।
ऐसे में अब कोर्ट ने आरोपी भोले राजभर को अब 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट कोर्ट के आदेश के अनुसार उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था ऐसे में उसने न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करते हुए सरेंडर कर दिया हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel