जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, प्रेम संबंध में हत्या की आंशका

जौनपुर (तेजीबाजार) - संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बगल में युवती का शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आया है आपको बता दें कि महराजगंज थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव के दलित बस्ती में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई. ज़ब घर के बगल कमलेश गौतम की 19 वर्ष की युवती ब्यूटी संदिग्ध परिस्थितियों में शव देखा गया 
परिजनों ने आशंका जताई है कि ब्यूटी का गला घोंटकर हत्या किया गया है और उसे घसीटते हुए घर बगल वाले स्थान पर रख दिया गया 



आनन फानन में घटनाक्रम की जानकारी परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी सूचना पर थाना महराजगंज,सुजानगंज सिंगरामऊ,बदलापुर व क्षेत्राधिकारी सहित सभी फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया साथ ही एक संदिग्ध आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

 घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है युवती के पिता मुम्बई में रहते हैं। परिजनों की मानें तो ब्यूटी चार बच्चों में सबसे बड़ी थी। युवती के चाचा अवधेश कुमार की तहरीर पर प्रशासन के द्वारा संदिग्ध आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया हैं । 
घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त है. वही घटना से मृतका की मां सावित्री देवी,चाची सुनीता और छोटी बहन भाई का रोकर बुरा हाल है

 इस प्रकरण के संबंध में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं। मौके पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ