जौनपुर - दो मोटरसाइकिलों की हुई जोरदार भिड़ंत दोनों मोटरसाइकिल सवाऱो में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया
आपको बता दें कि खेतासराय थाना क्षेत्र के अमरथुआ गांव निवासी मोहम्मद शाकिब (25) बाइक से जौनपुर शहर से घर लौट रहे थे। और गुरुवार शाम करीब 6 बजे जैसे ही वह कुत्तूपुर तिराहे के पास पहुंचे सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल सवार से आमने-सामने से उनकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर पड़े और इस हृदयविदारक घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान सुल्तानपुर जनपद निवासी गणेश (45) के रूप में हुई। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियो को सूचना देकर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उक्त घटना की सूचना पर साकिब के परिजन पहुंचकर साकिब को लेकर चले गए।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel