जौनपुर - जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर किया तोड़फोड़ और मारपीट बताया जा रहा है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर बुधवार शाम दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। लगभग 20 से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर एकजुट हुए और घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गये
आपको बता दे कि पीड़ित महेंद्र यादव का काफी समय से अपने पड़ोसी से जमीनी विवाद चला आ रहा है और यह मामला न्यायालय में भी लंबित है। और इसी जमीनी विवाद के रंजिश को लेकर बुधवार शाम करीब तीन बजे पड़ोसी पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़ित महेंद्र यादव का आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को बेरहमी से पीटा और घर के बाहर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया। मारपीट की इस घटनाक्रम में महेंद्र यादव पुत्र अमल यादव, जयप्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सुषमा, प्रीतम, निर्मला और उर्मिला यादव घायल हो गए। हमलावरों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाले।
इसके अलावा घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। और हमलावरों के द्वारा घर के बाहर लगे दरवाजे को भी तोड़ दिया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने घर के सामने बनी बड़ी नालियों को भी तोड़ दिया, जबकि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
पीड़ित महेंद्र का कहना है कि मामला भी हाईकोर्ट में लंबित है पुलिस की मिली भगत से विपक्षी आए दिन उनसे मारपीट करते हैं और परेशान करतें हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
उक्त घटना की सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे की मानें तो उनके द्वारा बताया गया कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। वहीं, तोड़फोड़ किए गए वाहनों को कब्जे में लेकर सराय ख्वाजा थाने पर भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel