जौनपुर - मनबढ़ो ने पिता पुत्र पर किया हमला, पिता के हालात गंभीर

जौनपुर - मनबढ़ सब्जी विक्रेता के द्वारा पिता पुत्र पर चाकुओं से हमला करने का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव में दो मनबढो़ ने चाकू से हमला कर पिता पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है जबकि पुत्र का उपचार अभी चल रहा है।


बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी हृदय नारायण उम्र लगभग 50 वर्ष आदर्श कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र हृदय नारायण पिता पुत्र सोमवार लगभग 7:00 बजे बाजार से बाइक से घर पहुंचे ही थे कि इनकी जनरल स्टोर के बगल में सब्जी बेचने वाले दो मनबढो़ ने चाकू से ताबड़तोड़ दोनों के सिरों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।
 परिजन ने दोनों घायलों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लाया। यहां पर चिकित्सकों ने हृदय नारायण का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालात गंभीरता को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस टीम भी जिला अस्पताल पहुंची पीड़ित पक्ष बयान दर्ज करतें हुए आगे की विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ