जौनपुर - पुरानी रंजिश में हुई युवक पर फायरिंग, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

जौनपुर - पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना जौनपुर के गौराबादशाहपुर से सामने आया है आपको बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। दुधौरा चौराहे के पास एक युवक पर बदमाश ने फायर झोंक दिया। हालांकि इस फायरिंग में गोली मिस हो गई, जिसके बाद मनबढ़ हमलावरों ने तमंचे की मुठिया से युवक के सिर पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।



बताया जा रहा है कि घायल युवक की पहचान समोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीशंकर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रशासन हमलावर की तलाश में दबिश दे रही है।
 दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय व्याप्त हो चुका है लोगों के अंदर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ