जौनपुर - आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर 18 वर्षीय अजीत चौहान सुबह घर से बाहर खुले में शौच के लिए गया था
तभी अचानक खराब मौसम और हल्की बारिश के बीच उस पर बिजली गिर गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मोलनापुर गाँव निवासी अजीत चौहान 17 वर्ष पुत्र ज्ञान पति चौहान नागरिक इण्टर कालेज जंघई में 11वी मे पढ़ता था शुक्रवार की सुबह सात बजे वह खुले में शौच गया था वहा वह मोबाइल चला रहा था। हल्का बूदाबादीं के बीच अचानक आकाशीय बिजली उसके उपर आकर गिरी जिससे वह झुलस गया मोबाइल भी ब्लास्ट हो गयी। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल इलाज के लिए मछलीशहर ले गये जहां निजी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन घर लौट आये घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया, इसी बीच मौके पर पहुंचे एक रिश्तेदार ने बताया कि अभी यह जीवित है इसे इलाज के लिए मडियाहूं ले चलो जिसके बाद परिजन इलाज के लिए मडियाहूं ले गये जहां फिर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन में कोहराम मच गया अजीत चौहान 3 भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।
ग्राम प्रधान का कहना है की परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं है वहीं थाना अध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह का कहना है कि लोगों से मौखिक जानकारी मिली है परिजनों ने अभी सूचना नहीं दी है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel