जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सनसनीखेज घटना जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र से सामने आया है आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के बंधवा-बामी मार्ग पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान पल्टूपुर गांव निवासी सौरभ के रूप में हुई है। बीती रात अभिषेक नाम का एक युवक उसे अपनी रिश्तेदारी ले जाने के लिए बताकर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं आया था ऐसे में उक्त घटना के बाद पुलिस के द्वारा अभिषेक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दिया गया है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला सड़क दुर्घटना का है या फिर हत्या का। प्रशासन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। और लोगों के द्वारा तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel