जौनपुर - किन्नरो के दो गुटों में क्षेत्रीय विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों किन्नरों के दो गुटों में हुए विवाद का मामला अब कोतवाली तक पहुंच गया हैं बताया जा रहा है कि उक्त प्रकरण जजमानी क्षेत्र को लेकर हुआ था
एक वर्ग से बड़ी संख्या में पहुंचे किन्नरों के समूह में मुख्य रूप से माधुरी किन्नर, शांति किन्नर, राधा किन्नर, महेंदर किन्नर, रमेश किन्नर इत्यादि लोगों ने प्रार्थना पत्र हलफनामा देकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मांग किया किया है कि दूसरे पक्ष के किन्नर जो जौनपुर के हैं उन लोगों से कहा जाए वो लोग अपने क्षेत्र में ही जजमानी करें
उक्त किन्नरों का कहना था कि जौनपुर जिले में यह लोग लम्बे समय से अपने पूर्वी तरफ बक्सा संवसा तक, पक्षिम में सिंगरामऊ हरिहरपुर बछुवार प्रतापगढ़ बार्डर, तो दक्षिण में सुजानगंज सई नदी के क्षेत्र बरईपार आदि तक, एंव उत्तर पिलकीछा गांव पीली नदी क्षेत्र तक का अपने जजमानी एरिया में नेग लेने बधाइयां लेते देते आ रहे हैं, जिसे लेकर बीते दिनों जौनपुर के किन्नरों से विवाद हुआ था।
इनका कहना था कि हम लोग उस विवाद को भूल कर पहले से जिन क्षेत्रों में अपनी जजमानी तथा बधाई देने नेग मांगने का कार्य करते आ रहे हैं करें, और जौनपुर के किन्नरों का जो क्षेत्र है वह अपने क्षेत्रों में बधाई लेने का कार्य करें, किसी को किसी के क्षेत्र में दखलंदाजी ना रहे यही मांग कर रहे हैं। जिसपर प्रभारी निरीक्षक ने कहा यह आपके समाज की बात है आप लोग आपस में एक बार जरूर समझ लें आपसी सहयोग बनाए रखिए शांति व्यवस्था को कायम रखें।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel