जौनपुर - मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने बोलोरो को मारी टक्कर, सात लोग गंभीर रूप से घायल

जौनपुर - अवैध रूप से मिट्टी का खनन जनपद में धड़ल्ले से चल रहा है और यह खनन जानलेवा भी साबित हो रहा हैं। बीते दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ने एक बोलोरो को टक्कर मार दी इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से तीन लोगों की हालत नाज़ुक बताईं जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि मछलीशहर तहसील में तैनात लेखपाल ने अपने नवनिर्मित मकान में 200 ट्राली अवैध मिट्टी पाटने का ठेका दिया था जिसके लिए रात्रि में अवैध रूप से मिट्टी ढुलाई का चल रहा था

घटना के ग्रामीणों के सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी मछलीशहर एंबुलेंस से पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया 



यह पूरा घटनाक्रम जनपद जौनपुर के कोतवाली मछलीशहर के भिखारीपुर मोड एनएच 731बी की हैं 

ऐसे में अब एक बड़ा सवाल यह है कि धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर मछलीशहर तहसील प्रशासन कैसे अंजान बना हुआ है और क्यों कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। 

अभी एक सप्ताह पहले भी मीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर का मौत होने की खबर सामने आई थी लेकिन फिर भी स्थानीय विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ