जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोर की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है आपको बता दें कि  शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी निवासी शुभम् साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई 


बताया जा रहा है कि रविवार रात 8 बजे अपने घर के पास बैठा था और थोड़ी देर पहले तक वह ठीक ठाक था तभी अचानक घर में परिजनों में छोटू छोटू कह कर शोर शराबा शुरू हुआ और आनन फानन में उक्त युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्साय ने किशोर को देखते मृत घोषित कर दिया गया 

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी टीम के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं । बताया जा रहा है कि मृतक घर का छोटा बेटा था  किशोर की मौत की खबर सुनते परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है 

अभी तक किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है प्रशासन की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा