जौनपुर - तेज रफ्तार कार के चपेट में चाचा भतीजा, एक हालात गंभीर

जौनपुर - जानलेवा बन रहा है गाड़ियों का तेज रफ्तार , बीते दिन जौनपुर- केराकत हाईवे पर स्थित प्रसाद तिराहे के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया जा रहा है की जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव के प्रदीप यादव अपनी बाइक से शुक्रवार की रात अपने भतीजे अंश यादव के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चौकियां धाम की तरफ जा रहे थे और शाम लगभग 7:30 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दिया। 

टक्कर के बाद बाइक सवार प्रदीप यादव और अंश सड़क पर जा गिरे जिसमें बाइक चला रहे हैं प्रदीप यादव 28 वर्ष का सर फट गया वहीं अंश यादव 13 वर्ष भी घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर प्रदीप को ज्यादा चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय से रेफर कर दिया गया

थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर के द्वारा बताया गया कि यदि घायलों के परिजनों द्वारा कोई प्रार्थना पत्र दी जाती है तो अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी अभी तक परिजनों के द्वारा प्रशासन से सम्पर्क नहीं किया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ