जौनपुर - पुलिस और हत्यारोपियों के बीच हुआ मुठभेड़, दो आरोपियों को घायलवस्था में पकड़ा गया

जौनपुर - पुलिस की संयुक्त टीम और हत्यारोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जौनपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को घायलवस्था में गिरफ्तार किया है आपको बता दें कि 

यह मुठभेड़ बुधवार को जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी गांव में हुई एक हत्या के मामले से जुड़ी है। आशीष उर्फ चिघडू चौहान नामक व्यक्ति की एक दर्जन से अधिक लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी और इस वारदात  के बाद शव को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बंदीपुर गांव में फेंक दिया गया था।



बताया जा रहा है कि मृतक आशीष उर्फ चिघडू चौहान जो जलालपुर के संघईपुर गांव का निवासी था। बुधवार को बंदीपुर स्थित शराब ठेके के पास मौजूद था तभी अचानक करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसे दौड़ाना शुरू कर दिया आशीष अपनी जान बचाने के लिए सिरकोनी गांव में घुस गया और कई घरों में छिपने की कोशिश की हमलावर की धमकियों से ग्रामीण भी डर गए। 

जिसके मौजूद हमलावरों ने गांव के गुल्लू मौर्य के घर से पीछे एक मड़हे में आशीष पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर आशीष का शव उठाकर बंदीपुर गांव से हाईवे की ओर जाने वाली सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।

बीते बुधवार रात को चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले से जुड़े अभियुक्त भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। ऐसे में इस सूचना पर पुलिस की गठित टीमो ने ग्राम ओईना के पास घेराबंदी की घेरा बंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिससे जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान शिव शंकर चौहान उम्र लगभग 26 वर्ष और धनंजय चौहान उर्फ नंदू उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई दोनों शंघईपुर थाना जलालपुर जौनपुर के निवासी हैं। अभी भी इस प्रकरण से जुड़े कई आरोपियों को पकड़ा जाना बाकी है ऐसे में अब देखना यह दिलचस्प होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी इस प्रकरण से जुड़े सभी आरोपियों को पकड़ पाती है और क्या कुछ कार्रवाई किया जाता है 

साथ ही आपको बता दें कि मृतक भी पूर्व में एक हत्या का आरोपी था वर्तमान समय में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ