जौनपुर - कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर किया शीलबट्टे से हमला, ईलाज के दौरान गई जान

जौनपुर - कलयुगी बेटे के द्वारा अपने ही मां पर शीलबट्टे से हमला कर हत्या करने का सनसनीखेज घटना सामने आया है आपको बता दें कि केराकत नगर क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ले में बुधवार को उस समय अफरा—तफरी मच गई जब कलियुगी बेटे ने शीलबट्टे से कूंचकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और भतीजी को भी आरोपित ने लोहे की राड से मारकर घायल कर दिया। 

उक्त घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत रजक व प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय मय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गये। 



कहीं न कहीं इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी के दिल को झकझोर रख दिया। हर कोई कहने पर मजबूर है कि जो मां अपने बच्चे को नौ महीने कोख में रखा। जन्म के बाद लालन—पोषण करके अंगुली पकड़कर चलना सिखाया। वही बेटा बुढ़ापे में अपनी मां का निर्मम हत्या कर मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया जो बेहद ही शर्मनाक व निंदनीय है।

रिटायर्ड शिक्षिका थीं मृतका

बताया जा रहा है कि मृतका शिला सिंह 80 वर्ष रिटायर शिक्षिका थीं। वे अपने दूसरे पुत्र सत्यव्रत सिंह, बहू शालिनी सिंह, पोती वर्तिका सिंह एवं छोटे बेटे सन्दीप सिंह उर्फ भोलू के साथ रहती थीं जबकि मुन्ना, गोलू बाहर रहते हैं। सत्यव्रत सिंह सरकी गांव स्थित अपनी मेडिकल दुकान पर थे। दोपहर के समय में किसी बात को लेकर ऊपर कमरे में सो रहा संदीप अचानक नीचे आया और मां पर शीलबट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची भाभी और भतीजी पर भी उसने स्टील की राड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। फिर भी लोगों ने साहस दिखाते हुये लोगों ने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया 

मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बड़े भाई को भी आरोपित ने पकड़कर मारने का प्रयास किया। घर में मची अफरा-तफरी के बीच आस—पास के लोगों ने साहस दिखाते हुए संदीप को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में शीला सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान घायल शिला को चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया।

शिक्षिका की मौत की खबर सुनकर शेखजादा मोहल्ले में मातम पसर गया। हर कोई कलयुगी बेटे की इस कारतूस की निंदा कर रहा हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आरोपी वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रसित था। वहीं पुलिस शव को कब्जे लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उक्त घटना किस विवाद को लेकर हुआ था 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ