दो बच्चों की मां को भगा ले गया युवक, वापस आया तो जमकर हुई मारपीट

जौनपुर - दो बच्चों की मां को भगाने के मामले में दो‌ पक्षों में जमकर मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आया है आपको बता दें कि जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सर्वे मऊ गांव में दलित वर्ग के दो पक्षों में दो बच्चों की मां को भगा ले जाने के मामले में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो लोगों को चोट आई हैं।

 बताया जा रहा है कि कि सर्वे मऊ गांव निवासी शिवकुमार गौतम उम्र लगभग 45 वर्ष का पुत्र अपने एक रिश्तेदार की पत्नी को भगाकर उसे लेकर काफी दिनों से फरार रहा।

और अब दो दिन पहले युवक उसे लेकर वापस लौटा हैं। तो किसी के माध्यम से इसकी जानकारी बारा गांव के उस व्यक्ति को भी लगी जिसकी बहूं को लेकर भागा हुआ था। बीते शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे जब लोग पूछने पहुंचे उसी समय दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से शिव कुमार गौतम तथा दूसरे पक्ष से तीर्थ राज गौतम घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सुचना दिया गया मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गयी चिकित्सक ने चिकसकिय परिक्षण के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने शिव कुमार गौतम के सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ