जौनपुर - दहशत फ़ैलाने के लिए किया गया फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर - बीते दिनों जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरायपड़री में फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आया था जिसपर घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं।



आपको बता दें कि ग्राम सरायपड़री निवासी अनुज मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने के मामले में थाना सुजानगंज पर सम्बन्धित विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।


बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस टीम भोगीपुर कठार के पास प्रतापगढ़ बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो बदमाश मोटरसाइकिल के माध्यम से इसी रोड़ से भाग रहे हैं। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे।

और पुलिस द्वारा पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिससे एक आरोपी घायल हो गया। दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रतीक दूबे उर्फ अनुज पुत्र रामप्रकाश दूबे उर्फ मुन्ना दूबे, निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर

विनय दूबे पुत्र स्व. गोपाल दूबे, निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर हुई।

प्रशासन को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस .32 बोर, एक खोखा कारतूस .32 बोर, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा मोटरसाइकिल टीवीएस अपाची बरामद किया गया हैं।

प्रशासन द्वारा जब आरोपियों से पूछताछ तो उन्होंने बताया कि अपने साथियों सचिन पाठक उर्फ गब्बर, विकास यादव तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर 20 मार्च को सरायपड़री क्षेत्र में शराब के नशे में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी।

ऐसे में अब प्रशासन ने घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ