जौनपुर ( मुंगरा बादशाहपुर ) - रोडवेज बस और ट्रक के भिंडत में बस चालक की दर्दनाक मौत का सनसनीखेज घटना सामने आया है आपको बता दें कि प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोदहूं गांव के पास सिविल लाइंस डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। लोगों का कहना है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और तेज धमाके से आसपास के लोग नींद से जाग उठे।
उक्त घटनाक्रम में बस चालक सतीश गुप्ता (45 वर्ष) निवासी खुटहन जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों की मानें तो बस प्रयागराज से टांडा की ओर करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही थी। जैसे ही वाहन कोदहूं के समीप पहुंचा, अचानक नियंत्रण खो बैठा और खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजा गया, जहां पर सभी घायलों का ईलाज चल रहा हैं।
इस हादसे में राकेश कुमार, मयंक सिंह, अनिल पटेल, राजकुमार, रामचंद्र निषाद, सूरज कुमार, राहुल कुमार, प्रमोद यादव और नीरज बिंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डाक्टरो की मानें तो कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
स्थानीय थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel