नकाबपोश बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक पर किया हमला, युवक की हालत गंभीर

जौनपुर - जनसेवा केंद्र संचालक पर बदमाशों द्वारा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आपको बता दें कि जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने सहज जन सेवा केंद्र संचालक को घर जाते समय घर से कुछ दूर पहले गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को बेहतर इलाज के वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।


बताया जा रहा है कि गोसाईपुर बाजार निवासी प्रेमचंद यादव (40 वर्ष) पुत्र तेजू यादव अपने सहज जन सेवा केंद्र पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ