जौनपुर - मधुमक्खियों के हमला से लगभग दर्जन भर लोगों के घायल होने का घटना सामने आया है आपको बता दें कि केराकत थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में उस समय भगदड़ मच गई जब हवन-पूजन से उठा धुंआ मधुमक्खी के छत्ते पर पड़ते ही मधुमक्खियों ने मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में लगभग दर्जनों महिला व पुरुष जख्मी हो गए जिन्हें आनन—फानन में सामुदायिक केंद्र लाया गया जहां पर डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिकी उपचार कर स्थिति सामान्य होने पर छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी दुखीराम के घर पर मंगलवार को रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। समापन के उपलक्ष्य में बुधवार को गांव के प्राचीन बजरंग बली मंदिर पर हवन-पूजन किया जा रहा था। और हवन के दौरान यज्ञ कुंड से उठ रहे धुएं से पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों का छत्ते पर पड़ी जिससे मधुमक्खियां भड़क गई और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों पर हमला कर दी और जिससे वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
मधुमक्खियों के इस हमले में राधिका पत्नी दुखी राम, शकुंतला देवी पत्नी श्रीचंद, बृजेश गौड़ पुत्र रामधनी, राजेश गौड़ पुत्र रामधनी, बबीता गौड़ पत्नी राजेश, अनंत गौड़ पुत्र बृजेश, अदिति पुत्री दयाशंकर, पुनीता सहित आदि लोग घायल हो गये। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
हालांकि अब स्थिति सामान्य है और घायल हुए लोगों को भी डाक्टरों ने इलाज के बाद छोड़ दिया है

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel